इस स्थिति में सोना हो सकता है खतरनाक,घेर सकती है बीमारियां,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात को गलत स्थिति में सोना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जिसके चलते कई बीमारिया भी हो सकती है और इसका खामियाजा बढ़ती उम्र के साथ दिखने लगता है।
इसलिए पेट के बल, आधा बैठकर, आधा लेटकर, सिर ऊपर की ओर टिका कर सोना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हड्डियों, मांसपेशियों को चोट लग सकती है। कम से कम 6-7 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। गलत तरीके से सोने से हड्डियों, मांसपेशियों या नसों में चोट लग जाता है। आपने कई बार देखा होगा कि जो लोग जितना सोते हैं उन्हें और उतना ज्यादा नींद आती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, पेट के बल सोना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसा करने से शरीर का दबाव पीठ और रीढ़ पर पड़ता है। इस पोजीशन में सोने से ज्यादातर वजन शरीर के बीच में आ जाता है। ऐसे में रीढ़ की हड्डी की पोजिशन नहीं बदल पाती और उस पर दबाव बन जाता है। इससे शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दर्द की शिकायत होने लगती है। पेट के बल सोना शरीर के हर हिस्से के लिए अच्छा नहीं होता है। पेट के बल सोने से शरीर निष्क्रिय महसूस करने लगता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द और झुनझुनाहट की समस्या होने लगती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!