राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व मंत्री के कथित वीडियो के बाद कांग्रेस में उठे बंवडर के थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गोविंदराम की आवाज का इसमें लगातार दावा किया जा रहा है। इसी कथित वीडियो को लेकर बीते दिनों यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकणा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया और एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की गयी।

जिसके बाद अब रविवार को पूर्व मंत्री गोविंदराम भी बड़ी सभा करने जा रहे है। यह सभा कर्मचारी मैदान में आयोजित की जाएगी। इस सभा को संगठन बचाओ लोकतंत्र बचाओ का नाम दिया गया है। गोविंदराम अपने समर्थकों के साथ सभा को सफल बनाने में जुटे है। इन्हीं तैयारियों के बीच शुक्रवार देर शाम को देहात कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कार्यक्रम को अनाधिकृत बता दिया था। जब जिला अध्यख बिशनाराम सियाग से जानकारी ली तो उन्होने खुद के बाहर कार्यक्रम में होने का हवाला देते हुए कार्यालय बात करने की बात कहीं।

 

वहीं इसके बाद आज शनिवार चार अप्रैल को शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भी एक ऐसा ही पत्र जारी किया गया हे। शहर अध्यक्ष मदन गोपाल से जब हमने जानकारी ली तो जिला अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि कल होने वाला कार्यक्रम ना तो पीसीसी का कार्यक्रम है और ना ही शहर कांग्रेस का यह कार्यक्रम है। मदन गोपाल ने कहा कि जो भी इस कार्यक्रम को कर रहा है यह उनका निजी कार्यक्रम है ।

 

बता दे कि कथित वीडियो के बाद 5 अप्रैल रविवार को पूर्व मंत्री गोविंदराम ने बड़ी सभा का एलान किया है। पूर्व मंत्री के सभा से पहले वायरल हुए एक के बाद एक पत्र के बाद सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं एक बार फिर तैरनी शुरू हो गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!