राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब पार्टी करने के बाद फायरिंग करने की खबर सामने आयी है ।घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के बीकाजी फैक्ट्री के पीछे की है। जहां पर युवक ने शराब पार्टी के बाद हर्ष फायङ्क्षरग की। जिसके चलते आसपास के लोगों में डर बैठ गया। जिसके बाद जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम को एक युवक हाथ में बंदूक और हॉकी की स्टिक लिए दिखाई दिया और पुलिस को देखते ही भागने लगा।

 

पुलिस ने जैसे तैसे घेराबंदी कर युवक को काबू में किया। पुलिस ने चुरू के रहने वाले अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बिना लाइसेंस की 12 बोर डबल बैरल बंदूक भी बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार युवक ने चार फायर करने की बात को कबूला है ।फिलहाल पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!