राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार स्पॉ के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन में सीओ जरनैल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस टीम ने नोखा क्षेत्र में नागौर रोड़ पर एक स्पा सेंटर पर दबिश दी।

जहां पर दो लड़कियों और तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। सभी पांच लोगों को पुलिस ने डिटेन कर अपने साथ ले गयी है। जिनसे पुछताछ की जा रही है। सीओ जरनैल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की गयी है।
जरनैल सिंह ने बताया कि बिना आईडी होटल, रेस्टोरेंट में रोकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि लगातार स्पा के खिलाफ पुलिस काा अभियान जारी है। बुधवार रात को भी कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा था।



