India-Pakistan देर रात को पाक पीएम ने बोला झुठ
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शनिवार शाम को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कर दिया गया। जिसके कुछ ही घंटे में पाकिस्तान अपनी बात से पलटता हुआ दिखाई दिया। जम्मू कश्मीर सहित अनेक क्षेत्रों में ड्रोन से अटैक का प्रयास किया गया। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने पीसी कर सेना को ठोस व सख्त कार्रवाई के आदेश देने की जानकारी दी।
देर रात को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी अपनी बात कहीं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा।
शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया। शरीफ ने कहा कि
हम लश्कर बनकर दुश्मन का मुकाबला करेंगे और दुश्मन को शिकस्त देंगे। हम आपके जज्बे को सलाम पेश करते हैं क्योंकि आप (सेना) सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।
शरीफ ने कहा कि दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा परेशान मुल्क पाकिस्तान है। हमने दहशतगर्दी के खिलाफ जंग में 90 हजार लोगों को गंवाया। 152 अरब डॉलर का नुकसान बर्दाश्त किया है।
पहलगाम हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद है। अमन पसंद मुल्क के तौर पर पाकिस्तान ने पहलगाम वाकये की जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने कानून न मानते हुए गलत रास्ता अख्तियार किया।
दुश्मनों ने निहत्थे लोगों पर हमला कर खुद को ताकतवर समझा। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। पाकिस्तान के शरीफ ने फिर झूठ बोला, हमारी सेना ने दुश्मन को ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं पाएगा।
Leave a Comment