राजस्थान 1ts न्यूज, बीकानेर। स्कूलों के रिजल्ट आने के बाद अब नए एडमिशन को लेकर प्रकिया जारी है। इसी बीच अब शिक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। शिक्षा विभाग ने कई सूचनाओं के आधार पर अब अहम आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार अब बिना मान्यता दूसरी स्कूलों की मान्यता के आधार पर एडमिशन लेने वालों पर एक्शन होगा।

 

बीकानेर जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे निजी स्कूलों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) किशनदान चारण ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। डमी स्टूडेंट्स को एडमिशन दे रहे निजी स्कूलों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। ऐसे स्कूलों की मान्यता समाप्त करने के प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे जाएंगे।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जांच कर दो सदस्यीय टीम गठित करें और 16 अप्रैल तक इसकी रिपोर्ट पेश करें
आदेश में कहा गया है कि जिले में कई निजी स्कूल बिना विभागीय मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ स्कूलों द्वारा स्वीकृत कक्षाओं से ऊपर की कक्षाओं में भी अवैध रूप से प्रवेश दिए जा रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।

 

कुछ स्कूल डमी स्टूडेंट्स के एडमिशन लेकर उन्हें अन्य स्कूलों में ट्रांसफर कर रहे हैं। वहीं कोचिंग संस्थानों में पढऩे वाले स्टूडेंट्स भी डमी एडमिशन वाले स्टूडेंट्स को सुबह की शिफ्ट में पढ़ा रहे हैं। इन स्कूलों पर भी सीधी कार्रवाई होगी। इस तरह की गतिविधियों को गंभीर अनियमितता मानते हुए ऐसे स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!