चीन और तुर्किए पर चला डंडा,एक्स अकाउंट किया बंद,व्यापार पर भी असर





राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल टीआरटी वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने और सेना के बारे में गलत खबरें फैलाने का आरोप है।

HTML tutorial

इस बीच, भारतीय व्यापारियों ने तुर्किये से सेब के आयात से इनकार कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि तुर्किये, पाकिस्तान को ड्रोन भेजता है। इन्हीं ड्रोन्स से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। अब हम तुर्किये के सेब नहीं बेचेंगे। भारत तुर्किये से सालाना 1200 करोड़ रुपए का सामान आयात करता है। इसमें सेब की बड़ी मात्रा शामिल है।

 

भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल टीआरटी वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारतीय सेना को लेकर बिना फैक्ट की खबरें फैलाने का आरोप है। इन मीडिया की ओर से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले और भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश जैसी झूठी खबरें भी फैलाई गईं।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!