You are currently viewing अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की दबिश,तीन हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
Screenshot

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की दबिश,तीन हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलगअलग स्थानों से तीन अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर जिले के महाजन, जामसर श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाईयों में अवैध हथियारों के साथ आरोपियों की गिरफ्तार की गई है।

पुलिस थाना जामसर द्वारा की गई कार्रवाई में अलगअलग जगहों से दो अवैध 32 बोर पिस्टल मय दो राउण्ड के साथ महेन्द्र मेघवाल  को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं पुलिस थाना महाजन द्वारा एक अवैध 30 बोरी देशी पिस्टल के साथ  दुलाराम को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना के टीम ने एक अवैध टोपीदार बंदूक के साथ  नानूराम को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियेां के खिलाफ नवीन प्रावधानों के तहत आर्म्स एक्ट में मुकदमादर्ज किया है।