राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीली टेबलेटस के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दंतोर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने उच्च अधिकािरयों के निदे्रशन में थानाधिकारी महेश कुमार की अगुवाई में की है। जहां पुलिस टीम ने अवैध नशीली दवाईयों के खिलाफ अभियान के तहत गश्त के दौरान दंतौर से खाजूवाला रोड़ पर मोहनलाल को 6 पते ट्रॉमाडोल टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




