राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में कोटगेट क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अशोक रामावत,अरविंद रामावत,सुशील रामावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वर्ष 2022 से 18 सितम्बर 2024 के बीच की है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने बताया कि आरोपित अशोक ने उसे अपनी बातों में ले लिया। जिसके बाद शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि इस काम में अन्य आरोपित ने भी उसका साथ दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment