Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद नाबालिग पीडि़ता के पिता ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर रेप कर अश्लील वीडियो बनाया।


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सीआई सुरेंद्र प्रजापत को सौंपी है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



