राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 6 फरवरी को पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि आरोपित उसकी ढ़ाणी पर आया और डराया धमकाया। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आज पुलिस टीम ने हड़मान सिंह को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।