Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैसे उधार देने के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने तीन लोगों के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता के अनुसार ससुराल में उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। अचलाराम उसका परिचित है।पीडि़ता की आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। इसलिए उसने जरूरत पडऩे पर आरोपी से उधार रुपए मांगे। आरोपी ने दो लाख रुपए देने की बात कही। दिसंबर, 2024 को वह ससुराल से पीहर के लिए रवाना हुई। जिसके बाद आरोपी ने उसे जोधपुर आकर पैसे ले जाने का कहा। जिसके बाद पीडि़ता जोधपुर चली गई। जोधपुर बस स्टैंड पर आरोपी मिला और वह उसे अपने साथ अहमदाबाद ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता का कहना है कि वह आरोपी के आगे खूब गिड़गिड़ाई, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी उसे बीकानेर छोडऩे का बहाना करके बालोतरा ले गया। वहां दो लाख रुपए की लिखा-पढ़ी का कह कर सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और वहां से आरोपी उसे अपने ननिहाल खोखर गांव ले गया। यहां भी उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी के रिश्तेदारों बिंजाराम व ताजाराम ने आरोपी का सहयोग किया। पीडि़ता ने वहां से भागने की कोशिश ,की लेकिन उसे बिंजाराम व ताजाराम ने कमरे में बंद कर दिया। पीडि़ता ने बताया कि उसके परिजन उसे ढूंढते हुए 31 दिसंबर, 24 को खोखर आ गए। तब परिजनों को आपबीती बताई। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र दिया, तब मामला दर्ज हुआ।
Leave a Comment