पहले पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप,जेवरात और नकदी चोरी-Bikaner News

Bikaner News -जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी द्वारा पहले पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में आरोप लगाते हुए कांता खुतरिया कॉलेानी निवासी कार्तिक ने दस नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी के अनुसार घटना 17 अप्रैल 2024 की है। परिवादी ने अपनी पत्नी सरोज,मनीष उर्फ महेश,प्रभुदयाल,केसर,सुमन,बलवीर,आशी,मघाराम,संतरा,रवीन्द्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसका विवाह सरोज के साथ वर्ष 2020 में हुआ था। परिवादी ने बताया उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए ही मनीष के साथ 17 अप्रैल 2024 को शादी कर ली। परिवादी के अनुसार सरोज उसके घर से जाते हुए उसकी बहन की अलमारी से सोने की रखड़ी,सोने के कानों के टॉप्स,सोने की मेल,एक लाख रूपए नकदी चोरी कर ले गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!