राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिस्टल के दम पर शराब के लिए पैसे मांगने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती गली न. 8 में 23 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में शफी मोहम्मद ने शाहिद,गोरी,तोहिद,कुशाल ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर उसकी दुकान पर आए। आरोपित ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे जब प्रार्थी ने पैसे नहीं दिए तो आरोपित ने पिस्टल दिखाई और धमकाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!