


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दपंति के साथ मारपीट करने और पैसे छीन लेने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास बान्द्रा बास में 2 अप्रेल की रात की है। इस सम्बंध में शंकरलाल ने अनस, मोनू, अमन, खलिद,ताहिर, लाला, राहुल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने सके साथ मारपीट की और जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान गली में खेल रहे दो बच्चों को चोटें लगी है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसकी पत्नी के गले में पहनी सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।