राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना गजनेर के चांडासर की बतायी जा रही है। जहां पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का समाजेसवी संस्थाओं के सहयोग से 27 अक्टूबर की रात को करीब 10 बजे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक के खाकी कलर की पेंट और बेल्ट लगाया हुआ है। नीचे दी गई फोटों में पहचान करें और परिजनोंं तक सूचना पहुंचाए। अधिक जानकारी हेतु पी बी एम अस्पताल पुलिस चौकी बीकानेर व संबंधित थाना में संपर्क किया जा सकता है ।।
बीकानेर 0151-2226135

Leave a Comment