कोहरे के चलते बीकानेर से जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार-Accident News 

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीकानेर से भोपाल जा रही बस कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटा झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 की है। जहां पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे लोग मदद को दौड़े ओर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला।

 

घटना तड़के 6 बजे के आसपास रानपुर थाना क्षेत्र के केबलनगर व कसार के बीच आलनिया बाईपास की है। हादसे की सूचना पर मंडाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही जनहानि नही हुई। जानकारी के अनुसार राठौर ट्रेवल्स की बस बीकानेर से भोपाल जा रही थी। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। तड़के 6 बजे के आसपास हादसा हुआ। हादसे मे 6-7 यात्रियों के चोट लगी है। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

 

पूछताछ में बस ड्राइवर ने बताया कि सुबह के वक्त कोहरा था। अचानक से गाय सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के चक्कर मे बस पलट गई। हादसे के बाद बस सवार यात्री जैसे तैसे बाहर निकले। हादसे का पता लगने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस को क्रेन की मदद से सीधा करवाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!