Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। हर रोज सुबह चोरी की वारदातों की खबरों से आमजन भय में है। ऐसा ही मामला मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस सम्बंध में रामपुरा बस्ती गली नं. 20 के रहने वाले लिखमीदास स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामपुरा बस्ती क्षेत्र की है।
परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी की। चोरों ने उसके घर से चार पाजेब चांदी की,चार चांदी के सिक्के,चांदी की चैन,सोने की चैन,सोने का लोंंग,कान,नाक के,सोने का फूलड़ा,चार सोने की अंगूृठिया,पांच सोने के मोती,मिडिया व तीन हजार रूपए नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।