आप के विधायक की गोली लगने से मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विधायक की गोली लगने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। आम आदमी पार्टी के विधायक की मौत हो गयी है।
पंजाब में लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई। उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!