Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जीएसएस में कार्य करते समय युवक के करंट लग जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में जीएसएस में 3 अगस्त की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता जोगाराम जाट ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका बेटा दानाराम एनएनटी कंपनी में काम करता था। परिवादी ने बताया कि काम करते समय उसके बेटे को बिजली का करंट लग गया। जिसके चलते वह बेहोश हो गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


