राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से सुरतगढ़ की और जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने की रिपोर्ट दी है। घटना 5 अप्रैल को रेलवे पटरी नाथवाना की है। इस सम्बंध में लालसोट दौसा के रहने वाले रमेश पुत्र रामप्रसाद ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका भाई दिनेश नाथवाणा में रेलवे में प्वाइंटमैन की नौकरी करता था जो कि 5 अप्रैल को पटरी पर गिर गया और बीकनेर से सुरतगढ़ की और जा रही ट्रेन के नीचे आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



