राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दोस्तों के साथ बीकानेर आ रहे युवक की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गयी। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में लुधियाना पंजाब के रहने वाले भगवंत ङ्क्षसह ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा यादवेन्द्र ङ्क्षसह जो कि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर बरनाला से बीकानेर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में रात के समय में बाइक से गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
