काम करते समय छत से गिरा मजदूर और हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छत से गिरने से मजदूर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रंगा कॉलोनी में 8 फरवरी की है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में डूडी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले शैतान गिरी ने मर्ग दर्ज करवायी हे। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई रंगा कॉलोनी में मजदूरी का काम कर रहा थाञ। इसी दौरान वह काम करते समय छत से गिर गया। जिसे घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!