राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक करणी माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे दंपति के पास से सोने की चैन चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में गुजारो का मोहल्ला निवासी सुरज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 1 अप्रैल को करण माता मंदिर देशनोक में दर्शन के लिए गए हुए थे। जहां पर परिवादी की पत्नी के गले में से सोने की चैन चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!