इस क्षेत्र में मिला कंकाल तो फैली सनसनी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।

बीकानेर शहर में कंकाल मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर कंकाल मिला है जो कि काफी पुराना बताया जा रहा है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास ओरण में यह कंकाल मिला है। जो कि काफी पुराना प्रतीत हो रहा है।

 

जिसको सुरक्षित रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार डीएनए जांच के बाद ही इस बारे में संपूर्ण जानकार मिल पाएगी। वहीं दूसरी और पुलिस भी आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। बता दे कि कुछ समय पूर्व में भी बीकानेर शहर के घड़सीसर क्षेत्र में एक कंकाल मिला था जो कि एक खंडरनुमा कमरे में ईंटों पर बाकायदा सजा कर रखा गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!