HTML tutorial



]

एक ऐसा पौधा जो माना जाता है बीमारियों का दुश्मन,होगा फायदा ही फायदा


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वैसे हमारे देश में बहुत से ऐसे पेड़ पौधे, घास- फूस पाए जाते हैं, जिनका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है एलोवेरा जो औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है, जो दिखने में हरा और कांटेदार होता है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण होने के कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक है। एलोवेरा के जूस, पत्तियों के रस का उपयोग विभिन्न रोगों को दूर करने में किया जाता है।
कब्ज की समस्या में एलोवेरा का रस पीने से पेट और आंतों में जलन को कम करने में मदद मिलती है। इसका रस चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम, कोलाइटिस और आंत के अन्य सूजन संबंधी विकारों को कम कर सकता है। इसके अलावा, यह आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया बढ़ाता है, जो पाचन में मदद करते हैं।

 

झुर्रियों से मुक्त त्वचा के लिए एलोवेरा एक शानदार एंटी-बैक्टीरिया, अनुत्तेजक पौधे के रूप में काम करता है और झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। एलोवेरा रस में बीटा सीटोस्टरोल नामक एक यौगिक होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रोल स्तर को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। खाने से पहले एलोवेरा जूस का सेवन करने से वजन कम होता है। हर दिन एक चम्मच एलोवेरा के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्?टम सही हो जाता है। एलोवेरा में विटामिन बी की मौजूदगी शरीर में मौजूद फैट को एनर्जी में बदलने में मदद करती है और यह वजन घटाने में सहायक होती है।

 

मुंह के छालों में एलोवेरा काम आता है। एलोवेरा जेल से न केवल मुंह के छालों का इलाज किया जा सकता है, बल्कि इससे छालों का दर्द भी कम हो जाता है। इसमें एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा अमीनो एसिड और बी1, बी2, बी6 और सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!