सड़क किनारे खड़े युवक को पिकअप ने मारी टक्कर,हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क किनारे खड़े युवक को पिकअप द्वारा टक्कर मारने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 2 आरडब्ल्युए राववाला में 17 जून की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता रतिराम ने रिपोर्ट दर्ज करवायी हे।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा नरेन्द्र सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पिकअप चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया और उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे नरेन्द्र की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!