Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अंबेड़कर सर्किल पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना 22 जून की रात को 9 बजे के आसपास अंबेड़कर सर्किल की है। इस सम्बंध में समाजसेवी आदर्श शर्मा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 22 जून की रात को एसबीआई बैंक अंबेड़कर सर्किल के सामने बेहोशी की हालात में व्यक्ति मिला।
जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है। शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की उम्र करीब 35-40 वर्ष की है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।