Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गिरवरसर गांव की है। जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान गभीर रूप से घायल हुआ। उसे बीकानेर लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भागुराम मेघवाल निवासी गिरवरसर ने रिपोर्ट दी कि उसके चाचा का लड़का कालुराम मेघवाल खेत में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है।
शुक्रवार दोपहर को खेत में कार्य कर रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से कालुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बीकानेर लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।