Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के मसूरी में 7 अप्रैल की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में रामजस सुथार ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा मुन्नीराम ट्यूबवैल पर स्टार्टर चालू कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment