Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पशुओं की छान से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के हिंयादेसर में 10 जून की सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास की हे। इस सम्बंध में मृतक के भाई अणदाराम ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई राजुराम पशुओं की छान की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से उसका भाई गिर गया। गिरने से उसका भाई बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment