राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जामसर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने कई मामलों में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। जिस पर सामुहिक दुष्कर्म सहित कई मामले दर्ज है और चार मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने पांच हजार के इनामी खेतरपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और पीसी रिमांड पर लिया है।
