राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चलती कार के अचानक आग का गोला बन जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जैन पब्लिक स्कूल के सामने की बताई जा रही है। जहां पर चलती कार में अचानक आग लग गयी। जिसके चलते एकबारगी अफरा-तफरी मच गयी। कार में कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें निकलने लगी। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया।

 

इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक लगी आग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!