राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्री बालाजी सेवा समिति जैतपुरा के सौजन्य से नवनिर्मित श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आज भव्य कलश यात्रा एवं बालाजी महाराज की प्रतिमा को शोभायात्रा के माध्यम से ग्राम भ्रमण का भव्य आयोजन किया गया। मातृशक्ति ग्रामीणजनों,युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सभी ग्रामीणजनों ने नाचते गाते जयघोष लगाते हुए आचार्य ललित शर्मा के सानिध्य में आर्यन,सुनील,नवरत्न,सोनू शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती कर प्रसाद वितरण किया । आयोजन समिति के अध्यक्ष मास्टर रामप्रताप जांदु, सचिव सूबेदार संतोष कुमार श्योरान, कोषाध्यक्ष योगाचार्य रनसिंह उपयोगी, राजपाल स्वामी, फौजी वेदप्रकाश पूनियाँ, जिला पर्यावरण संयोजक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय, सदस्य कैप्टन चंद्रभान जांदू, सूबेदार करनसिंह श्योरान, भक्त बलवीर स्वामी, धर्मपाल खरशु, लिखमराम मेघवाल, पवन धारीवाल, ओमप्रकाश फौजी, सतीश किरोड़ीवाल, बाला देवी डूडी, शीशराम फौजी, मनफूल कालिरावना, शिक्षाविद् अमर सिंह डेरुवाल, आनन्द प्रकाश जैतपुरिया, हवलदार राकेश- अन्नुदेवी, पेंटर भोलाराम_ सुशीला धिन्वा, सुरजीत जांगिड़, पवन बैरासर आदि सहित ग्रामीणजनों की उत्शाहपूर्वक सहभागिता रही ।

आयोजन समिति के रणसिंह उपयोगी ने बताया कि आज सांयकाल वैदिक आरोग्य हवन,भजन संध्या तत्पश्चात चैत्र पूर्णिमा गुरूवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा,विशाल भंडारा महाप्रसाद पूर्णत: सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त,भूमि सुपोषण कार्यक्रम,अन्न जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण,उपहार स्वरूप वैदिक साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!