



राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीबालाजी सेवा समिति जैतपुरा के सौजन्य से नवनिर्मित श्री बालाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज भव्य कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे,वैदिक आरोग्य हवन,महाआरती का आयोजन समाजसेवी महिपाल धारीवाल जैतपुरा, कमलेश देवी धारीवाल के सपत्निक मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक हुआ।


मातृशक्ति ग्रामीणजनों,युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ग्रामीणजनों ने नाचते गाते जयघोष लगाते हुए आचार्य ललित शर्मा के सानिध्य में आर्यन, सुनील, नवरत्न,सोनू शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा व महाआरती कर प्रसाद वितरण किया । जिला पर्यावरण संयोजक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने वैदिक वंदना ग्राम विकास गीत प्रस्तुत कर सभी उपस्थितजनों को अन्न जागरूकता व भूमि सुपोषण पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मास्टर रामप्रताप जांदु, सचिव सूबेदार संतोष कुमार श्योरान, कोषाध्यक्ष योगाचार्य रणसिंह उपयोगी, शिक्षाविद् राजपाल स्वामी, फौजी वेदप्रकाश पूनिया, विभाग संघचालक अशोक सिंह खेतड़ी, जिला कार्यवाह बृज मोहन कारगवाल, जिला प्रचारक दर्शन , खण्ड विस्तारक श्रियांश, प्रधानाचार्य,पुरुषोतम सामाजिक कार्यकर्ता, कैप्टन मुंशीराम फोगाट, प्रधानाचार्य राजपाल कांधरान, युवा समाजसेवी अनिल श्योरान, अजित पूनियाँ, सदस्य कैप्टन चंद्रभान जांदू, सूबेदार करनसिंह श्योरान, भक्त बलवीर स्वामी, धर्मपाल खरशु, पवन धारीवाल, रणजीत आर्य, मास्टर दरियासिंह प्रजापत, शीशराम फौजी, मनफूल कालिरावना, शिक्षाविद् अमर सिंह डेरुवाल, आनन्द प्रकाश जैतपुरिया, हवलदार राकेश- अन्नुदेवी, श्रवण स्वामी, प्रधानाचार्य सुरजीत, भरतलाल शर्मा बैरासर, जयवीर भाटीवाल, सुमन देवी, फौजी लिखमाराम मेघवाल, मूर्तिकार धर्मपाल बरालू, डॉ गोपीकृष्ण निमिवाल, विद्यार्थी आश्रम के ओमप्रकाश बेडवाल, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, शुभराम राजगढ़, मनोज खरबास, दानाराम जांगिड़, मिस्त्री सुरेंद्र प्रजापति, सूबेदार जगदीश प्रसाद, परिचालक सत्यवीर पूनियाँ, अरविंद, साहिल, राहुल,मेवासिंह खारिया, जीएसएस पूर्व अध्यक्ष रमेश जांदु आदि सहित आसपास के ग्रामीणजनों की उत्शाहपूर्वक सहभागिता रही ।
सांयकाल वैदिक आरोग्य हवन,भजन संध्या में सुरेंद्र चौधरी हरियाणा एन्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक देशभक्ति धार्मिक प्रस्तुतियां दी। समाजसेवी एवं भामाशाह महिपाल धारीवाल ने कहा कि सामाजिक,आध्यात्मिक एवं ग्राम विकास से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में तन मन धन से उनका सहयोग सदैव मिलता रहेगा। आयोजन समिति की ओर से योगाचार्य भारतीय का शॉल श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया । आयोजन समिति श्री बालाजी सेवा समिति के योगाचार्य रणसिंह स्वामी, सूबेदार संतोष श्योरान ने सभी मेहमानों,कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।