राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को बीकानेर जिले में भंयकर आधी के चलते नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर सुरतगढ़ रोड़ पर स्थित एक ऑयल मीट मे आग लग गयी। जानकारी के अनुसार ऑयल मील के पास की एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसमें शार्ट सर्किट के चलते चिंगारिया निकली और उन्ही चिंगारियों ने आग पकड़ ली।

 

तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर तक चिंगरिया उड़ती हुई दिखाई दी। जिसके आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। जैसे ही पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना मिली तो तुरंत फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया है। फिलहाल फैक्ट्री में नुकसान को लेकर सही जानकारी सामने नहीं आयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!