Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अस्पताल में डॉक्टर के कमरे में पंखा गिर जाने से दो पुलिसकर्मियों के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के सूरतगढ़ से जुड़ी है। जहां पर राजकीय अस्पताल में शुक्रवार को एक डॉक्टर के कमरे में छत पर लगा पंखा गिर गया। घटना के दौरान डॉक्टर के साथ सदर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक सोहनलाल, महिला कॉन्स्टेबल भी मौजूद थे।
दोनों मेडिकल रिपोर्ट से संबंधित काम के लिए आए हुए थे। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर डेढ़ बजे की है। उस वक्त एएसआई सोहनलाल उनके कमरे में बैठे थे। इसी दौरान सीलिंग फैन उनके सामने लगी टेबल पर आ गिरा। इससे सहायक उप निरीक्षक सोहन लाल के सिर में जख्म हो गया, वहीं महिला कॉन्स्टेबल के भी पीठ में हल्की चोटें आई है, जबकि वे स्वयं बाल-बाल बच गए।