राजस्थान के एक दर्जन लोग थे सवार,परिजन चिंतित,पढ़ें खबर-Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद विमान क्रैश मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज गुरूवार दोपहर को अहमदाबाद में लंदन जा रहा इंडिगो का विमान क्रैश हो गया। जिसमें करीब ढ़ाई सो लोगों की मौत का अंदेशा है हालांकि आधिकारिक बयान का अभी इंतजार किया जा रहा है। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ। जिसके चलते अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों को काफी देर तक कुछ समझ नहीं आया। अहमदाबाद में हुए ह्दय विदारक हादसे के वीडियो फोटो दिल दहला देने वाले है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में एक की नस सड़क पर दूर पड़ी नजर आ रही है और कई लोगों उसकी फोटो,वीडियो लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

वहीं लंदन जा रहे इस विमान में राजस्थान के भी करीब एक दर्जन लोग सवार थे। जिनको लेकर अब परिजन चिंता में है और खबरें जुटाई जा रही है।
इस विमान में राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो जाने का अंदेशा जताया जा रहा है हालांकि आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 

जिनमें प्रदेश के 7 परिवार के लोग शामिल है, इनमें 5 बांसवाड़ा, 5 उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले हैं। बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रतीक जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी विमान में थे। बालोतरा के रहने वाले मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू के साथ यह आखिरी फोटो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि इस विमान में थी। प्लेन में उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन प्लेन में सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे किशना राम नाई के दोहिते अभिनव परिहार पुत्र शिव परिहार की भी प्लेन में थे।

 

इसी क्रम में उदयपुर की पायल खटीक भी इसमें मौजूद थी। उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी मौजूद थे। ऐसे में इन सभी परिवारों के लोग अब अपने रिश्तेदारों की जानकारी लेने में जुटे है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब तक इस हादसे में 200 से अधिक की मौत हो गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!