Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पतंग लूटते समय महिला और बालक को करंट लगने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के डूडीवाली की है। जहां पर पतंग लूटते समय बालक और महिला को करंट लग गया। जिससे दोनो झुलस गए। डूडीवाली गांव में शुक्रवार सुबह 12 वर्षीय राजेन्द्र पतंग लूट रहा था। इस दौरान डोर बिजली की तारों से टकरा गई, जिससे उसे करंट लग गया। राजेन्द्र चीखा, तो पास में खड़ी उसकी बुआ रामी दौड़ कर वहां पहुंची और उसे मांझे से दूर किया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। राजेन्द्र व रामी को परिजन पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां उनका उपचार किया गया। राजेन्द्र के दोनों हाथ झुलस गए। आशंका है कि पतंग की डोर में तांबे की मिलावट थी, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो गया।
