Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 75 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 इन्द्रा कॉलोनी में सुबह 5 बजे की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे अशोक मेघवाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 75 वर्षीय पिता नारायण राम ने अलसुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
