राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परेशान होकर पिता-पुत्र द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के भादरा से जुड़ी है ।जहां पर पांच साल के बेटे के साथ 28 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार धर्मपाल मेघवाल ने अपने पांच साल के बेटे के साथ भादरा स्थित राजकीय कॉलेज के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में मृतक धर्मपाल के भाई भगत सिंह ने भादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में धर्मपाल की पत्नी कविता और हरियाणा के कैथल जिले के किठान निवासी कपिल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों द्वारा लगातार प्रताडऩा और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं, जिससे परेशान होकर धर्मपाल ने यह कदम उठाया।
रिपोर्ट के अनुसार, धर्मपाल का विवाह लगभग सात वर्ष पूर्व कविता से हुआ था और उनका एक पुत्र था। पिछले करीब एक साल से कविता का कपिल से संपर्क हो गया था, जिसके कारण पारिवारिक विवाद बढ़ गए थे। आरोप है कि इस वजह से आए दिन झगड़े और मारपीट होती थी।


