bikaner news राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 15 वर्षीय बच्चे के घर से निकल जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के 29 मार्च की दोपहर की है। इस सम्बंध में सुरजाराम ने अज्ञात पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके छोटे भाई का 15 वर्षीय बेटा जो कि 29 मार्च की दोपहर को घर लाइब्रेरी जाने का बोलकर निकला था लेकिन शाम तक वापिस नही लौटा। परिजनों ने गांव में और आसपास के रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी। प्रार्थी ने अज्ञात पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
