आग की चपेट में आ जाने से महिला की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आग की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालू थना क्षेत्र के पाडुसर कालु की है। जहां पर 12 अक्टूबर की रात को 9 बजे के आसपास गंगा उर्फ गोमती पत्नी पालाराम ने नवात्रि पर दीपक जलाया था। इसी दौरान उसका पैर दीपक से टकरा गया और पास में पड़ा तारपीन के तेल दीपक पर गिर गया। जिसके चलते आंगन में तेल फैल गया और आग लग गयी। आग लगने के कारण गंगा चपेट में आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में ज्ञानाराम पुत्र रामचन्द्र ने मर्ग दर्ज करवाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!