राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैर फिसलने के चलते व्यक्ति के कुंड में गिरने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही कंवलीसर में 1 अक्टूबर की है। जहां पर छैलुसिंह पुत्र चैनसिंह रोही कंवलीसर में खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पानी के लिए कुंड के पास गया और पानी निकालते समय पैर फिसल गया। जिसके चलते छैलुसिंह कुंड में गिर और मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार महेन्द्र ङ्क्षसह ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
