You are currently viewing सांप के काटने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सांप के काटने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांप के काटने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के खेत दासनु में 30 सितम्बर की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे नारायण पुत्र रेवंतराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता रेवंतराम खेत में कृषि का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। जिसके बाद रेवंतराम को अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान रेवंतराम की मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।