अब जल्द ही व्हाट्सअप पर अनजान कॉल और मैसेज को कर पाएंगे ब्लॉक,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्हाट्सअप पर तेजी से दुनिया बदल रही है। जिसके चलते लोग साइबर ठग एक्टिव है और मिनटों में ठगी कर रहे है। ऐसे में अब व्हाट्सअप नया और धांसू फीचर लाने जा रहा है। जिसके चलते अब अनजान कॉल और मैसेज से छुटकारा मिल जाएगा। अब वॉट्सऐप एक बेहद शानदार सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है, जो यूजर्स को अनजान कॉल्स और मैसेज से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। यह फीचर यूजर्स को अनजान नंबरों से आने वाले स्पैम कॉल्स और मैसेज को ऑटोमेटिकली ब्लॉक करने का विकल्प प्रदान करेगा। इसके आने के बाद, यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी। यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सअप ने इस फीचर को एक अपडेट में स्पॉट किया है और कंपनी इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद आपके व्हाट्सअप पर अनजान कॉल और अनचाहे मैसेज नहीं आएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!