
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो सितम्बर से भाजपा देशव्यापी सदस्यता अभियान जारी है। इसी कड़ी में किसान मोर्चा शहर द्वारा लगातार कैंप आयोजित कर आमजन को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। आज सातवां कैंप न्यू सारण पेट्रेाल पंप के पास लगाया गया। जिसमें करीब 250 लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। इस सम्बंध में किसान मोर्चा के शहर अध्यक्ष चन्द्र मोहन जोशी ने आमजन को आग्रह किया की राष्ट्र उत्थान में भागीदारी के लिए भाजपा से जुड़े। वहीं जिला उपाध्यक्ष राहुल पारीक ने बताया कि कैँप में बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह के साथ संगठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिस कॉल देकर सदस्यता ग्रहण की। अभियान के कैंप में महामंत्री पूनमचंद पुनिया,बाबुलाल सैनी,जिला उपाध्यक्ष छत्तर सिंह,आईटी संयोजक गोपाल सिंह,जिला मंत्री तेजेन्द्र गिल,कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र विश्रोई,आनंद सोनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।




