राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। आल्टो कार के नहर में गिर जाने की खबर सामने आई हैं। घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र के आईजीएनपी नहर की है। जहाँ बीती रात को आरडी 660 में कार नहर में गिर गई।इस दौरान गाड़ी में मौजूद व्यक्ति ने कूदकर जान बचाई वही महिला कार सहित नहर में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक ना तो कार मिली है और ना ही महिला। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। जिसके चलते कार में सवार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पीहर पक्ष को भी सूचना दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!