राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाठियों से सिर पर वार करने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के सादुल स्पोर्टस स्कूल के सामने 25 सितम्बर की शाम की है। जहंा पर राकेश पुत्र सोहनलाल बाइक से हॉस्टल से पुलिस लाइन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार मेें मोन व दो अन्य लडके आए और राकेश की बाइक के आगे गाड़ी लगा दी। जिसके बाद तीनों ने राकेश से शराब के लिए पैसे मांगे। जब पैसे देने से मनाया किया तो मारपीट करने लगे। इस दौरान मोनू व अन्य ने जबरदस्ती करते हुए रूपए छीन लिए और जान से मारने की नियत से सिर पर लाठियों से वार किया। इस सम्बंध में राकेश पुत्र सोहनलाल की रिपोर्ट पर मोन व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!